आजमगढ़

AZAMGARH News:आधी रात आग का तांडव: तीन मवेशी जिंदा जले, महिला झुलसी, ग्रामीणों ने टाला बड़ा हादसा 

ठेकमा /आजमगढ़:आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में बीती रात एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात कारणों से राजेश यादव पुत्र बहादुर यादव के मकान में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।हादसे में मौके पर ही तीन मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। पशुओं को बचाने की कोशिश में राजेश की पत्नी भी झुलस गईं जिन्हें ग्रामीणों की मदद से तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया।आग लगते ही गांव के लोगों ने बिना समय गंवाए पानी और टिल्लू पंप के सहारे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया वरना नुकसान और भयावह हो सकता था।सूचना पर पशु चिकित्सक सुरेश, चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल, दीवान पवन कुमार यादव, कांस्टेबल पंकज यादव सहित ग्राम प्रधान रामाशंकर यादव मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक द्वारा मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफना दिया गया।बताया जाता है कि राजेश यादव भूमिहीन और अत्यंत गरीब हैं तथा पशुपालन ही उनके परिवार की जीविका का मुख्य सहारा था। इस हादसे से परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक मदद, पशु क्षति मुआवजा और आवासीय सहायता की मांग की है ताकि यह गरीब परिवार फिर से खड़ा हो सके।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!