Azamgarh news :10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र मय हमराह तथा चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 यश सिंह पटेल मय हमराह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कटाईचवर नहर फाटक के पास से 01 बैग में 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. अक्षय कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी पंचखण्डा थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) उम्र करीब 23 वर्ष एवं 2. रवि कुमार पुत्र दशरथ राम निवासी गंडामन थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष शामिल हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।



