आजमगढ़

Azamgarh news :अम्बेडकर जयंती की तैयारी के दौरान मारपीट में घायल व्यक्ति की मृत्यु,आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिलरियागंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14.04.2026 को वादी प्रदीप कुमार पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम नसीरपुर फतेहपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि उनके पिता अम्बेडकर जयंती मनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसी गांव के निवासी अभियुक्त सुरंजन कुमार द्वारा इसका विरोध करते हुए रास्ते में रोककर मारपीट की गई तथा जोरदार धक्का दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0- 94/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 15.04.2026 को उ0नि0 इसरार अहमद खान मय हमराह द्वारा अभियुक्त सुरंजन कुमार पुत्र रामचरन राम निवासी ग्राम नसीरपुर फत्तेहपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को गुलवा नहर पुलिया के पास से समय करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!