देश

IPL की तर्ज पर आयोजित होगी राजस्थान प्रीमियर लीग, RCA की एडहॉक कमेटी का बड़ा फैसला

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जिला क्रिकेट संघों के विवाद सुलझाए जाएंगे, आर्थिक सहायता मिलेगी।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी की अहम बैठक में क्रिकेट गतिविधियों को फिर से रफ्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है. बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि आगामी तीन महीनों के भीतर RCA के चुनाव कराने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. इसके लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है.

इसके साथ, राजस्थान में IPL की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) आयोजित किए जाने का भी अहम फैसला लिया गया है. आरपीएल में राजस्थान की कई टीमें हिस्सा लेंगी और इसे आईपीएल की तर्ज पर ही आयोजित किया जाएगा.

तय SOP के तहत लिए जाएंगे RCA से जुड़े फैसलेः डॉ. मोहित

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कंवेनर डॉ. मोहित यादव ने कहा कि बैठक में यह साफ किया गया कि अब RCA के सभी अहम निर्णय तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत ही लिए जाएंगे. इसका उद्देश्य संगठन के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है.

आरपीएल से जुड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चाः डॉ. मोहित

डॉ. मोहित यादव ने बताया कि आरपीएल के संबंध में राजस्थान सरकार और राजस्थान राज्य खेल परिषद को पत्र भेजे गए हैं. इन पत्रों में RCA से अपेक्षित सहयोग और विभिन्न एजेंसियों की भूमिका को स्पष्ट किया गया है, ताकि बड़े आयोजनों के दौरान बेहतर समन्वय स्थापित हो सके.

उन्होंने कहा, ‘बैठक में खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. मई के पहले सप्ताह में एक भव्य अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स को सम्मानित किया जाएगा.’

विवादों को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगाः RCA

जिला क्रिकेट संघों में चल रहे विवादों को प्राथमिकता से सुलझाने का निर्णय लिया गया है. कमेटी ने भरोसा दिलाया कि जिन जिलों में विवाद की स्थिति बनी हुई है, उन्हें जल्द समाप्त कर क्रिकेट गतिविधियों को सुचारू किया जाएगा. साथ ही प्रत्येक जिला क्रिकेट संघ को एक लाख रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूती मिल सके.

चौप स्टेडियम का जल्द शुरू होगा निर्माणः धनंजय

वहीं, एडहॉक कमेटी के सद्स्य धनंजय सिंह खींवसर ने कहा कि कमेटी ने आगामी छह महीनों के भीतर राजस्थान प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिता आयोजित कराने की योजना भी बनाई है, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल सके. इसके अलावा, जयपुर स्थित RCA के चौप स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की बात कही गई है. कमेटी का लक्ष्य है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही इस स्टेडियम का उद्घाटन कराया जा सके.

यह भी पढ़ेंः US Iran Peace Talks In Pakistan: ‘हमें आपका इंतजार…’, ईरान पर दबाव बनाने के लिए ट्रंप का नया पैंतरा, तेल को लेकर दिया बड़ा बयान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!