खेल

Vaibhav Sooryavanshi Statement: ‘गेंद पर ध्यान देता हूं गेंदबाज पर नहीं…’, RCB के गेंदबाजों की कुटाई करने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मात्र 26 गेंदों में खेल इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी खूब रन बनाए. इससे पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह पर भी पहली गेंद से आक्रामक रूप दिखा दिया था. इन बड़े गेंदबाजों के खिलाफ खेलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह गेंद पर ध्यान देते हैं न कि गेंदबाज पर.

वैभव सूर्यवंशी अपने जन्मदिन पर केक नहीं काट पाए थे, क्योंकि वह जल्दी सो गए थे. RCB पर जीत के बाद जब उनसे पूछा गया कि आज केक काटेंगे? तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “आज नहीं, आज भी जल्दी सोना है क्योंकि कल सुबह जल्दी हमारी फ्लाइट है.” अप्रोच को लेकर उन्होंने कहा, “मैं बस वही करने की कोशिश करता हूं जो मैं प्रैक्टिस में करता हूं, कुछ भी ज्यादा करने की कोशिश नहीं करता और अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा रखता हूं.”

गेंदबाज पर ध्यान नहीं देता- वैभव

जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “मेरे मन में कभी भी ये नहीं रहता कि कौन सा गेंदबाज सामने है. मैं सिर्फ गेंद पर ध्यान देता हूं, इस पर नहीं कि गेंदबाज कौन है. मेरे पिता, कोच मुझे यही समझाते रहते हैं कि यह सफर बहुत लंबा है, इसलिए मुझे अपना ध्यान इधर-उधर की बातों में भटकाए बिना, अपनी प्रक्रिया और अपने खेल पर ही केंद्रित रखना चाहिए.”

वैभव जब भी आउट होते हैं, तो उनके चेहरे पर एक उदासी रहती है चाहे फिर वह विस्फोटक पारी खेलकर ही क्यों न आउट हो. आउट होने पर निराशा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं, तो 10-20 रन अधिक बन सकते हैं या फिर लक्ष्य को 1-2 ओवर पहले ही हासिल किया जा सकता है. मुझे इसी बात का अफ़सोस होता है, कि काश मैं थोड़ी देर और खेल पाता.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!