आजमगढ़

AZAMGARH News:पी एम श्री विद्यालय बौवापार में शिक्षा चौपाल,वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ 

अपने बच्चों का एडमिशन सरकारी विद्यालयों में करवाये -प्रमोद राय अध्यक्ष प्रधान संघ

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के पी एम श्री विद्यालय बौवापार मे शनिवार को शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ साथ स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी व विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ ठेकमा के अध्यक्ष प्रमोद राय, एवं मानव रचना हॉस्पिटल के निदेशक रविकांत राय रहे।कार्यक्रम का संचालन हरिप्रकाश मास्टर ने किया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उसके बाद बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत, सहित अनेकों शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगो का मन मोहा।बच्चो का परीक्षाफल भी वितरित किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री जितेंद्र राय ,ए आर पी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी,शैलेन्द्र उपाध्याय,पवन राय समाजसेवी अनिल राय,भाजपा मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्य, पूर्व अध्यक्ष उमाकांत तिवारी,मुनीलाल ,ओमप्रकाश यादव ,प्रेम नारायण सिंह,मनीष गुप्ता शिक्षक प्रतिनिधिगण, बौवापार न्याय पंचायत के सभी शिक्षक साथी एवं अभिभावक एवं ठेकमा ब्लाक के अन्य सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन हरि प्रकाश ने किया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!