Telangana News: हस्तिनापुरम में भीषण सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने ली दो छात्रों की जान

Telangana accident: तेलंगाना के वनस्थलीपुरम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हस्तिनापुरम में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. नशे में धुत और तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा सिटी कार ने कॉलेज के दो छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शिव और संदीप जोएल रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि कार ने सड़क पर चल रहे एक अन्य व्यक्ति और उसकी बाइक को भी टक्कर मारी और करीब लगभग मीटर तक घसीटते हुए पलट गई, जिससे दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. तेज गति और लापरवाही के कारण दो इंजीनियरिंग छात्रों की जान चली गई.
Two Engineering (#Btech) Students were died after a #Drunk driver rams his Speeding car into their two-wheeler near Hastinapuram in #Vanasthalipuram ps limits, #Hyderabad [#RoadSafety]
K. Shiva (19) and Sandeep Joel (19), 2nd year ECE #Students at Mahaveer Engineering College,… pic.twitter.com/VziLJARvrY
— Surya Reddy (@jsuryareddy) April 8, 2026
शिव की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें
इस हादसे में जान गंवाने वाले शिव की कहानी सुनकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे. शिव महावीर इंजीनियरिंग कॉलेज में ईसीई सेकंड ईयर का छात्र था.पिता के न होने बावजूद वह अपनी मां पर बोझ नहीं बनना चाहता था. इसलिए वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय का काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. उसकी मां ने उम्मीद की थी कि उसका बेटा अच्छा काम करेगा और जीवन में आगे बढ़ेगा, लेकिन यह हादसा उनके सारे सपने तोड़ गया.
मां का रो-रोकर बुरा हाल
घटनास्थल पर जब शिव की मां पहुंची, तो उनका विलाप वहां मौजूद लोगों को झकझोर गया. वह रोते हुए बार-बार कह रही थीं, “बेटा… क्यों तुम मेरी मेहनत नहीं देख सके और डिलीवरी बॉय बन गए? मैंने तुम्हें पढ़ाया-लिखाया और एक अच्छा इंसान बनाना चाहा, लेकिन तुमने मुझे अनाथ कर दिया और मुझे अकेला छोड़ कर चले गए…”
उनकी चीखें सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नाम हो गई. किसी की नशे की गलती के कारण, एक गरीब मां, जो कड़ी मेहनत करके अपने बेटे का भविष्य बनाना चाहती थी, आज उसी बेटे को उसने खो दिया. वहीं, शिव के साथ-साथ संदीप के परिवार में भी दुख छाया हुआ है.
नशे में ड्राइविंग बनी हादसे की वजह
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह घटना नशे में गाड़ी चलाने के कारण हुई. आरोपियों ने नशे में होने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुई. एक की मस्ती, दूसरे के जीवन के लिए अभिशाप बन गई… कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहे छात्रों का जीवन इस तरह सड़क पर आ गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



