आजमगढ़
आज़मगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल, अस्पतालों का करेंगे निरीक्षण


अहरौला/आज़मगढ़।उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को आज़मगढ़ जनपद पहुंचे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता स्वर्गीय राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।जिनकी मृत्यु हाल में ही पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान हुआ था। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।राधेश्याम पाठक आज़मगढ़ के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भड़सडा खालसा गांव के निवासी थे और सदर विधानसभा सीट से पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके थे।इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विजय बहादुर पाठक के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देंगे।श्रpद्धांजलि कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम जिले के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण भी करेंगे।



