आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के रुपये पुलिस ने कराए वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के 18,000/- रुपये वापस कराए गए। तहबरपुर थाना अंतर्गत सेमरी गांव निवासी विकास पुत्र जगन्नाथ को दिनांक 28.03.2026 को अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर ब्लैकमेल किया गया कि वह ऑनलाइन आपत्तिजनक वीडियो देखता है और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डर के कारण आवेदक द्वारा 18,000/- रुपये संबंधित फ्रॉडर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में आवेदक द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
रुपये वापसी की कार्रवाई
शिकायत पर उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय द्वारा जांच कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक के खाते से ट्रांसफर हुए 18,000/- रुपये नियमानुसार वापस कराए गए।
साइबर फ्रॉड के प्रमुख तरीके—
फर्जी कॉल/मैसेज के माध्यम से डराकर या लालच देकर पैसा मांगना
फर्जी लिंक/एप डाउनलोड कराकर मोबाइल या बैंक डिटेल हैक करना
केवाईसी अपडेट, लॉटरी, इनाम, जॉब ऑफर आदि के नाम पर ठगी
सोशल मीडिया/ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एडवांस भुगतान लेकर धोखाधड़ी
बचाव के उपाय—
किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर विश्वास न करें
ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी से साझा न करें
किसी भी संदिग्ध लिंक/एप को डाउनलोड न करें
पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें
साइबर अपराधों के प्रति सजग रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!