Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी सठियांव चौराहे के पास से गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
बृजभान पुत्र स्व0 कान्ता एवं गौतम पुत्र ध्यानचन्द्र निवासीगण ग्राम भटौरा थाना मुबारकपुर द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। गिरोह की सक्रियता जनपद स्तर पर थी तथा इनके विरुद्ध थाना मुबारकपुर पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। गिरोह के भय के कारण आमजन खुलकर शिकायत करने से भी कतराते थे।
उक्त प्रकरण में उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मु0अ0सं0 134/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना मुबारकपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दिनांक 08.04.2026 को व0उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सठियांव चौराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्तगण 1. बृजभान पुत्र स्व0 कान्ता (उम्र करीब 25 वर्ष) 2. गौतम पुत्र ध्यानचन्द्र (उम्र करीब 29 वर्ष) निवासीगण ग्राम भटौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मुबारकपुर व अन्य थानों पर चोरी, नकबजनी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
संगठित अपराध एवं गैंगस्टर गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।



