आजमगढ़

प्रशासनिक कसावट के लिए आजमगढ़ पुलिस में तबादले,मेहनगर थाने में नया प्रभारी

आजमगढ़: पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार ये स्थानांतरण जनहित तथा रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।निरीक्षक स्तर पर किए गए तबादलों में निरीक्षक निहार नंदन कुमार को क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक मेहनगर नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को थाना सिधारी से हटाकर कोतवाली क्षेत्र स्थित बलरामपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!