आजमगढ़

आइडियल पत्रकार संगठन का विस्तार, कई राज्यों में नई नियुक्तियाँ,पत्रकारों के सम्मान की लड़ाई को मिला नया नेतृत्व

 

मुंबई / महाराष्ट्र।देशभर में पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सक्रिय आइडियल पत्रकार संगठन लगातार अपने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में विभिन्न राज्यों से कई पत्रकारों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कौशिक को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी सक्रियता, अनुभव और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।इसी के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनोज पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। महाराष्ट्र में भी संगठन का विस्तार करते हुए धारा शिव जिले में दादा मल्हारी माली को ग्रामीण जिला सचिव तथा पांडुरंग विक्रम मुले को ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।महाराष्ट्र प्रदेश इकाई को और सशक्त करते हुए सुरेश जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि रायगढ़ जिले में पप्पू तिवारी और धनंजय यादव को क्रमशः जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सहसचिव नियुक्त किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि ये सभी नियुक्तियाँ संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अरुण भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों विजय वर्मा, रवि दीक्षित, दिनेश त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, मनोहर लाल शर्मा, श्रवण यदू, आफताब आलम, सूर्यकांत कदम, लक्ष्मण सूर्यवंशी और जमुना चव्हाण से विचार-विमर्श के बाद की गई हैं।इस अवसर पर अजय कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन देशभर के पत्रकारों की “आन, बान और शान” की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन हर मंच पर पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को संगठन के विभिन्न राज्यों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। विशेष रूप से प्रमोद कौशिक की नियुक्ति को संगठन के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कदम बताया गया है, जिससे हरियाणा में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!