Azamgarh News: डॉ. शिवम दयाल चौधरी बने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर


आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
डॉ. शिवम दयाल चौधरी बने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह चौक निवासी डॉ. हरेंद्र यादव के पुत्र डॉ. शिवम दयाल चौधरी का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। वर्तमान में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय में इसी पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ. संगीता यादव भी दिल्ली विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
डॉ. शिवम शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में हाईस्कूल तथा 2004 में इंटरमीडिएट की परीक्षा श्री सत्य सेवा आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, मालटारी (आजमगढ़) से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद 2007 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक प्रथम श्रेणी में पूरा किया। राजनीति विज्ञान में परास्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
वर्ष 2010 में उन्होंने यूजीसी-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से 2012 में एम.फिल तथा 2018 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनका पैतृक गांव रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव में स्थित है।
डॉ. शिवम ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अपनी माता श्रीमती द्रौपदी यादव, चाचा श्री रविंद्र यादव एवं देवेंद्र यादव, बहन प्रिया यादव एवं अपने भाइयों गौरव एवं शिखर सहित अपने गुरुजनों प्रो. रजवंत सिंह, प्रो. संगीता थपलियाल, श्री हौसिला प्रसाद, नागेंद्र यादव, शैलेश सिंह, एस.पी. यादव “सचदेवा”, राम बदन यादव, हरिनाथ पासवान और इकबाल अहमद को दिया है।



