आजमगढ़

Azamgarh News: शिक्षोन्नयन संगोष्ठी व सम्मान समारोह संपन्न*

*शिक्षोन्नयन संगोष्ठी व सम्मान समारोह संपन्न*
लालगंज ( आजमगढ ) विकास खण्ड लालगंज के कम्पोजिट विद्यालय सराय मारूफ परिसर मे बुद्धवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उ प्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कुमार सिंह माण्डलिक संगठन मंत्री आजमगढ़ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है । जिसके गोद मे निर्माण व प्रलय दोनों पलते है । आगामी 04अप्रैल को हम अन्याय पूर्ण ढंग से शिक्षकों पर थोपी गई टीईटी का हम विरोध , रामलीला मैदान नई दिल्ली भर कर करेंगें।कार्यक्रम को वंशबहादुर सिंह,अभिमन्यु यादव,डी एस त्रिपाठी,आशुतोष सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा0 सत्यप्रिय ने किया। इस अवसर पर गंगाप्रसाद यादव,विश्वजीत, विनय सिंह,संजीव सिंह, इंद्रसेन, संदीप अस्थाना , ज्ञानेन्द्र अमरबहादुर सिंह , सिद्धार्थ, अतुल,अमित संजय, सुनीता, आशा,शारदा बबिता,हेमलता, सुषमा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!