देश

Telangana News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो बेटों की हत्या के बाद की आत्महत्या, क्या था कारण?

तेलंगाना के मेडचल मल्कानगिरी के कुकटपल्ली इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही दो मासूम बेटों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. इस त्रासदी ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली कैथलपुर राघवेंद्र कॉलोनी में हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले अपने दोनों बेटों की जान ली और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

आर्थिक तंगी या कोई वजह, महिला ने क्यों उठाया ये कदम

सूचना मिलते ही पुलिस और क्लू टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से कुछ अहम सबूत भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है. फिलहाल इस भयावह कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसे संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

घटना पर अधिकारियों ने क्या कहा

मृतकों की पहचान वारंगल जिले के चेन्नारावपेट मंडल के बोडा मणिक्यम थांडा के निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोग इस घटना से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी.

यह भी पढ़ें : 4700 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 760 स्कूल और 300 हेल्थ सेंटर जमींदोज… US से वॉर में ईरान ने क्या-क्या खोया

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!