आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: गोमांस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी घायल


आजमगढ़ :पुलिस टीम पर फायरिंग के बीच पुलिस की साहसिक कार्यवाही – पूर्व बरामदगी से लेकर मुठभेड़ तक क्रमिक पुलिस ऑपरेशन में संगठित गिरोह का खुलासा, अपराध नियंत्रण अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में गोवध व मांस तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा एक ही प्रकरण में क्रमिक व प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।दिनांक 28.03.2026 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ खुर्रमपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम कमरावा निवासी रईश अहमद के घर पर प्रतिबंधित पशु का मांस रखा है, जिसे बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गई, जहां से अभियुक्त सरफराज अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल रज्जाक को उसके घर से 03 बोरियों में कुल 65 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ समय करीब 19:10 बजे गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी रईश अहमद व शादाब अहमद (गिरफ्तार अभियुक्त के भाई) मौके से फरार हो गए। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। जिसके क्रम में– बीती रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त शादाब अहमद बुलेट मोटरसाइकिल से कमरावा से मोहम्मदपुर होते हुए आजमगढ़ जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा धरनीपुर-विषया मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बुलेट सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया। स्वयं को घिरा देखकर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर (घुटने के नीचे) गोली लगी और उसे समय करीब 01:45 बजे रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदपुर भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त शादाब अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल रज्जाक निवासी ग्राम कमरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष ने पूछताछ में बताया कि वह अपने भाई सरफराज व रईश अहमद के साथ मिलकर संगठित रूप से गोवंश का वध कर उसके मांस की बिक्री करते हैं। इस कार्य हेतु वे स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP32CD8786 व बुलेट मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे।



