AZAMGARH News:सपा नेता शाह आलम गुड्डू जमाली ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,घायल पत्रकार का जाना हाल,जुमे की नमाज से लेकर गांव-गांव संवाद तक, गुड्डू जमाली का जनसंपर्क अभियान तेज


आजमगढ़ जनपद के विकासखंड मोहम्मदपुर क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर गांव में एक मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब पूर्व विधायक, वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली घायल वरिष्ठ पत्रकार आफताब आलम के आवास पर उनका हालचाल जानने पहुंचे।ज्ञात हो कि 13 फरवरी को आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर रानी की सराय हाईवे के समीप हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनके पुत्र अजमत शेख एवं उनके सहयोगी अहमद शेख भी बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इस दर्दनाक घटना से पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्रीय समाज में गहरा दुख व्याप्त हो गया था।शुक्रवार को मखदुमपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने न सिर्फ उनका कुशलक्षेम जाना, बल्कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बड़े ही आत्मीय भाव से कहा कि वे हमेशा दुख-सुख में क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहते हैं और आगे भी रहेंगे।शाह आलम गुड्डू जमाली सिर्फ एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे दिन-रात गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने आजमगढ़ के युवाओं को शिक्षित करने के लिए एक व्यापक अभियान चला रखा है।इस अवसर पर उन्होंने दृढ़ता से कहा कि उनका सपना है,“आजमगढ़ का कोई भी बेटा अशिक्षित न रहे। यहां का हर युवा शिक्षा प्राप्त कर देश के कोने-कोने में अपनी पहचान बनाए और जनपद का नाम रोशन करे।”उनकी यह सोच और सेवा भावना न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक मार्गदर्शक भी है। ऐसे जनप्रतिनिधि वास्तव में जनता के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं और उनकी लोकप्रियता का यही सबसे बड़ा कारण,

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शाह आलम गुड्डू जमाली के मखदुमपुर आगमन की सूचना मिलते ही गौरी के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कब्रिस्तान की जमीन की बाउंड्री से जुड़ी समस्या को उनके समक्ष रखा। इस पर एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शिक्षा से विकास की ओर: गुड्डू जमाली का मिशन आज़मगढ़
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली एक ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज के भविष्य यानी युवाओं और बालिकाओं के निर्माण को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानते हैं। उनकी सोच साफ और प्रेरणादायक है कि आज़मगढ़ का कोई भी बेटा या बेटी शिक्षा से वंचित न रहे।उन्होंने हमेशा शिक्षा को विकास का सबसे मजबूत आधार माना है। युवाओं को जागरूक करना, बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, और हर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना—ये उनके व्यक्तित्व की खास पहचान है। उनकी यही दूरदर्शिता “आजमगढ़ पब्लिक स्कूल” की स्थापना में दिखाई देती है, जहाँ से पढ़कर बच्चे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।गुड्डू जमाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे केवल बातें नहीं करते, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाते हैं। वे चाहते हैं कि हर युवा शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बने, अपने माता-पिता का सहारा बने और देश के विकास में योगदान दे।ऐसे जननेता समाज के लिए प्रेरणा होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। शाह आलम गुड्डू जमाली की यह सोच और कार्य निश्चित ही उन्हें एक सम्मानित और सराहनीय व्यक्तित्व बनाते हैं।
जनता के बीच पहुंचे गुड्डू जमाली, शोक-संवेदना और समस्याओं पर किया सीधा संवाद
आजमगढ़ लोकसभा सदर क्षेत्र के मेहनगर विधानसभा में शाह आलम गुड्डू जमाली का दौरा बेहद सक्रिय और जनसंपर्क से भरपूर रहा, जिसकी पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।मेहनगर कस्बे में उन्होंने जुमे की नमाज अदा कर लोगों से आत्मीय मुलाकात की और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद उनका काफिला विषहम मिर्जापुर पहुंचा, जहां उन्होंने लोगों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताया।मंगरावा रायपुर में भी शाह आलम गुड्डू जमाली का अब्दुल्ला एहतेशाम,अरकम फरीदी,मुबारिजुद्दीन,रेहान फलाही,मुफ्ती शाहिद,अली कासमी आदि लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां उन्होंने अब्दुल्ला मरहूम एहतेशाम भाई के घर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त की और परिजनों का हाल-चाल जाना। साथ ही क्षेत्रवासियों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।इसके बाद मखदुमपुर में ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू प्रधान, मोज्जम,अरफात, शाह फैसल, कादर खान, आदि लोगों ने शाह आलम गुड्डू जमाली का गर्मजोशी से स्वागत किया, उसके बाद एक वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र के सड़क हादसे में घायल होने की खबर पर उन्होंने पहुंचकर संवेदनशीलता का परिचय दिया और परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही गांव के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।लगातार जनसंपर्क और करीब एक दर्जन गांवों के दौरे के दौरान शाह आलम गुड्डू जमाली ने जिस सक्रियता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का परिचय दिया, वह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस दौरे को लोगों ने जनप्रतिनिधि की सच्ची जिम्मेदारी निभाने का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और उनकी खूब प्रशंसा की।



