West Bengal Election 2026: बंगाली-गैर-बंगाली’ Vs भ्रष्टाचार-घुसपैठियों का मुद्दा, BJP ममता सरकार के खिलाफ जल्द जारी करेगी चार्जशीट

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मोड में है. वो राज्य में टीएमसी की सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने वाली है. गृहमंत्री अमित शाह 28 मार्च को कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे. यह चार्जशीट ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार और अपराधों की लिस्ट को लेकर तैयार की गई है. चार्जशीट को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में हर विधानसभा में जाएंगे. इसके बाद अप्रैल की शुरुआत में संकल्प पत्र जारी किया जाएगा.
कुछ बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्वेत पत्र में भी यही बात कही जा रही है. आरोपपत्र जारी होने के बाद पार्टी अपना घोषणापत्र जारी करेगी.
बता दें कि इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं. BJP हिंदूत्व का नारा एक बार फिर जोरशोर से उठा रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस बंगाल अस्मिता को लेकर मुखर हो गयी है.
बंगाली-गैर-बंगाली’ का नारा
तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी खिलाफ लड़ाई में हमेशा ‘बंगाली-गैर-बंगाली’ का नारा इस्तेमाल किया है. इस विधानसभा चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस BJP के खिलाफ ‘बंगाल का वंचन-बंगाली का वंचन’ का नारा लेकर मैदान में उतरी है. यह नारा चुनाव प्रचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
वहीं बीजेपी ने भी इस बार उम्मीदवारों की सूची हिंदी में प्रकाशित की. जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने ऐसा कर के तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा मौका दे दिया है.बंगाल में एसआईआर कराने का मुद्दा सियासी खींचतान के केंद्र में है ही, TMC बीजेपी शासित राज्यों में बंग्ला भाषी प्रवासियों पर हो रहे हमले को भी मुद्दा बना रही है.
भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी TMC पर हमलावर
बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दल राज्य की ममता सरकार पर दो प्रमुख मुद्दों को लेकर हमलावर हैं. पहला भ्रष्टाचार और दूसरा बेरोजगारी. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि BJP चुनाव अभियान में ‘घुसपैठियों’ के मुद्दे को प्रमुखता से रखेगी. पार्टी नेताओं का दावा है कि पिछले 14 वर्षों में 6,000 से अधिक कंपनियां बंगाल से बाहर चली गई हैं, जिससे राज्य ‘मजदूर निर्यात अर्थव्यवस्था’ बन गया है.
कब हैं बंगाल में चुनाव
बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. पिछली बार बंगाल चुनाव में कुल आठ चरणों में मतदान कराए गए थे. राज्य की सभी विधानसभा सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे. इस बार बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी में सीधी टक्कर है. हालांकि कांग्रेस और वामपंथी दल अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें
Assam Election 2026: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता का नामांकन खारिज, नहीं लड़ पाएंगे इलेक्शन!
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल में चुनाव ड्यूटी के दौरान इफ्तार कार्यक्रम में हुए शामिल तो सात अर्धसैनिक बल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, जानिए पूरा मामला



