आजमगढ़

Azamgarh news :नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवा थाना अंतर्गत वादी द्वारा थाने पर आकर तहरीर दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को विशाल दुवे उर्फ भोलू द्वारा अपने साथ बहला फूसला कर भगा ले जाया गया है । जिसकी बहुत खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नही चला । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -48/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस बनाम – विशाल दुवे उर्फ भोलू पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक-25.03.2026 को उ0नि0 रंजन कुमार साह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उफरोक्त में वांछित अभियुक्त विशाल दुबे पुत्र गिरीश दूबे निवासी ग्राम भदवर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को जनपद चंदौली के पं0दीनदयाल उपाध्याय जं0 रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म नं0 -03 पर स्थित रेलवे चाइण्ड हेल्प डेस्क से समय करीब -10.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!