आजमगढ़

Azamgarh news :नई किरण प्रोजेक्ट परिवार परामर्श पोस्ट में आज 6 प्रकरणों की सुनवाई में दो में कराया गया समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
परिवार परामर्श केंद्र मेंआयोजित बैठक में कुल 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु उपस्थित कराया गया, जिसमें सभी प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे। गहन काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत 02 प्रकरणों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
शेष प्रकरणों में एक मामले में पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज एवं भरण-पोषण न देने का आरोप पाया गया, जबकि एक अन्य प्रकरण में कम दहेज के कारण पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया। इन प्रकरणों में अगली तिथि नियत कर पक्षकारों को पुनः उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने एवं समाज में पारिवारिक सौहार्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा।
इस अवसर पर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहें।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!