152 की रफ्तार वाले खतरनाक गेंदबाज की KKR में एंट्री? IPL 2026 में हर्षित राणा को किया रिप्लेस

KKR Replacement Harshit Rana: कोलकाता नाइट राइडर्स को हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट मिल गया है. KKR ने एलान करके बताया कि नवदीप सैनी IPL 2026 में हर्षित की जगह लेंगे. हर्षित टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हो चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे. अब नवदीप सैनी कोलकाता के लिए खेलेंगे.
इससे पहले कोलकाता को एक और बड़ा झटका लग चुका है क्योंकि आकाशदीप भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह सौरभ दुबे ने ली है. सैनी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन किस्मत एक बार फिर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के मैदान में खींच लाई है.
KKR में आने पर मिलेगा इतना पैसा
नवदीप सैनी की बात करें तो अब तक उन्होंने अपने 32 मैचों के IPL करियर में 23 विकेट लिए हैं. वो अब तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल चुके हैं और 2026 में KKR के लिए डेब्यू कर सकते हैं. उन्हें कोलकाता टीम जॉइन करने पर 75 लाख रुपये की राशि मिलेगी. बता दें कि नवदीप सैनी 152.85 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 शुरू होने से पहले ही मुसीबतों में घिरी रही है. हर्षित राणा और आकाशदीप तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो ही चुके हैं. वहीं मथीशा पाथिराना को अब तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति नहीं दी है. KKR का बॉलिंग अटैक पहले ही फीका पड़ चुका है और पाथिराना भी बाहर हो जाते हैं तो कोलकाता टीम तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में बहुत कमजोर पड़ जाएगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी, जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. उसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली ये टीम 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को उसे लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ना है.
यह भी पढ़ें:
आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद



