आजमगढ़

AZAMGARH News:महामंडलेश्वर धाम में हुई चोरी शिवलिंग से लिपटा हुआ सर्प गायब

रिपोर्ट:अमित सिंह

मेहनगर /आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा ग्राम में स्थित महामंडलेश्वर धाम है जहां पर बारहों महीने श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए आते है कार्तिक की पूर्णिमा को और शिवरात्रि को भव्य मेला भी लगता है वही इस समय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है श्रद्धालु दुर दराज से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं बीती रात चोरों ने मंडलेश्वर महादेव मंदिर से शिवलिंग से लिपटा हुआ सर्प और घड़ा चुरा ले गए स्थानीय लोगों को जानकारी तब हुई जब पुजारी सुबह में पूजन अर्चन दर्शन करने मंदिर में गए वहां की स्थिति देखकर अवाक रह गए चोरी की घटना की जानकारी पुजारी के द्वारा स्थानीय थाना मेहनगर को दी गई मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन करना शुरू कर दी है।वही गौरा ग्राम सभा के लोगों ने आपसी सहयोग से पुनः निर्माण कार्य कराने की बात कही।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!