आजमगढ़

हर गली में एक ही नाम का शोर है,अमीर शेख ही अब जनता की डोर है,-हर दिल से निकल रही एक ही आवाज,अमीर शेख से ही बदलेगा आज और कल का अंदाज़

आजमगढ़ जिले के विकासखंड मोहम्मदपुर के मंगरावां रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र में इस बार का चुनावी मुकाबला सचमुच ऐतिहासिक और बेहद रोमांचक हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अमीर शेख को मैदान में उतारने के बाद पूरे क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही है।अमीर शेख के नाम की घोषणा होते ही मंगरावां रायपुर में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई है। गांव-गांव और गली-गली में उनके समर्थन में गूंजते नारे इस बात का प्रमाण हैं कि जनता उन्हें एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में देख रही है। क्षेत्र में पहले से ही AIMIM की मजबूत पकड़ रही है, और अब अमीर शेख की उम्मीदवारी ने इस समर्थन को और अधिक संगठित और प्रभावी बना दिया है।

जनसभा और जनसंपर्क के दौरान गूंजते नारे

“राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जिंदाबाद”,

“प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जिंदाबाद”,

“सलमान भाई जिंदाबाद”,

“आमिर भाई जिंदाबाद”

यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि जनता का रुझान किस ओर है।

प्रेस वार्ता के दौरान अमीर शेख ने अपनी सोच और संकल्प को स्पष्ट शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे। उन्होंने अपने आदर्शों को याद करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मरहूम मोलवी मोहम्मद मसूद खान को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे उनके बताए रास्ते पर चलते हुए विकास की नई इबारत लिखेंगे।अमीर शेख ने यह भी भरोसा दिलाया कि वे असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनका स्पष्ट कहना है कि “संविधान का राज चलेगा और सभी धर्मों के लोग मिलकर विकास की मिसाल पेश करेंगे।उनकी सादगी, जनसंपर्क की मजबूत पकड़ और हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। आज मंगरावां रायपुर में अमीर शेख एक ऐसे जननेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं, जिनमें जनता अपना भविष्य सुरक्षित देख रही है।चुनाव के बाद क्षेत्र को नई दिशा देने का उनका संकल्प, पूर्व नेताओं की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति उनकी स्पष्ट सोच यह दर्शाती है कि यह चुनाव केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत बन सकता है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!