रायपुर में गम का माहौल:मोहम्मद बिलाल का इंतकाल, 2:00 बिरगांव कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-ख़ाक( मिट्टी दी जाएगी)


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। शहर के मशहूर कारोबारी हाजी अनीस साहब, शकील अहमद साहब और अकील अहमद साहब के भांजे मरहूम मोहम्मद बिलाल साहब रायपुर गाजी नगर का इंतकाल हो गया है। इस खबर से परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में गहरा शोक व्याप्त है।परिवार के सदस्य जनाब अनीस अहमद साहब ने जानकारी दी कि आज दोपहर ज़ोहर की नमाज़ के बाद ठीक 2:00 बजे जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी। इसके बाद मरहूम को रायपुर के बिरगांव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। (मिट्टी दी जाएगी)
इस दुख की घड़ी में तमाम लोगों से मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फिरत की अपील की गई है। अल्लाह तआला से दुआ है कि मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और घरवालों को सब्र-ए-जमील अता करे।
إِنَّا لِلَّهِ وَإِنَّا إِلَيْهِ رَاجِعُونَ
🤲 आमीन
मरहूम मूल रूप से आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र स्थित बसही गांव के निवासी थे। उनके मामू मोहम्मदपुर विकासखंड के मखदुमपुर एक प्रमुख परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े कारोबारी के रूप में जाने जाते हैं।



