देश

RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (RGUKT), बासर में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा एक छात्रा के साथ अभद्र भाषा में की गई बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और कांग्रेस सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है.

वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी को एक छात्रा से कहते हुए सुना जा सकता है ‘वो वीडियो कौन तीतरी (लड़की) बनाती है?’ यह भाषा न केवल असंसदीय है बल्कि वर्दी की गरिमा के सर्वथा विपरीत है. जिस छात्रा को यह कहा गया वह IIIT बासर की ही विद्यार्थी थी जो अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी. यह और भी चौंकाने वाला इसलिए है क्योंकि अधिकारी खुद एक महिला हैं  और उन्होंने एक महिला छात्रा के साथ ही यह व्यवहार किया.

BRS  ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

BRS प्रवक्ता डॉ. कृष्णांक ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि RGUKT बासर की छात्राओं के खिलाफ पुलिस अधिकारी की यह अशोभनीय और अपमानजनक भाषा कांग्रेस सरकार की मानसिकता को उजागर करती है. कृष्णांक ने मांग की कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और छात्राओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए.

IIIT बासर के छात्र लंबे समय से कई मांगों को लेकर आवाज़ उठाते रहे हैं. खराब खाना, बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होना  ये मुद्दे बार-बार सामने आते रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस रोकने आई और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ, तो छात्राओं में रोष और भी गहरा हो गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश है और नेटिजन्स इसे संस्थान की छात्राओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का एक और उदाहरण बता रहे हैं.

पुलिस प्रशासन की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

पुलिस विभाग और कांग्रेस सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह सवाल बना हुआ है कि जो पुलिसकर्मी खुद एक महिला हैं, उन्होंने एक महिला छात्रा के प्रति यह रवैया कैसे अपनाया  और क्या सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में थाली में परोसा जा रहा जहर! 800 किलो सड़ा चिकन बरामद, रमजान में रेस्तरां में होती थी सप्लाई

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!