खेल

IPL 2026 से पहले बड़ी मुश्किल में RCB! ये दिग्गज मिस कर सकता है शुरुआती मैच; पिछले सीजन बनाया था चैंपियन

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. पिछले सीजन चैंपियन बनने वाली बेंगलुरु का एक दिग्गज खिलाड़ी आगामी सीजन के कुछ मुकाबले मिस कर सकता है. तो आइए जानते हैं कि यह खिलाड़ी कौन है और क्यों टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर सकता है. 

यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) हैं, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था. 

हेजलवुड क्यों मिस कर सकते हैं मैच?

CODE स्पोर्ट्स के मुताबिक, हेजलवुड शुरुआती दो मैच मिस कर सकते हैं क्योंकि वह इंजरी से रिकवर हो रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि कंगारू गेंदबाज का 11 अप्रैल से पहले कोई भी मैच खेलना मुमकिन नहीं दिख रहा है. 

रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया, “पिछले हफ्ते से ज्यादा कुछ नहीं बदला है. फिजियो से मंजूरी मिलना अभी बाकी है. रिहैब जारी है. हेजलवुड और कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर नहीं पहुंच पाएंगे. हालांकि, टूर्नामेंट में आगे चलकर उनके भाग लेने की उम्मीद है. सबकुछ मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है. मंजूरी मिलते ही वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.”

पिछले सीजन किया था कमाल 

पिछले यानी 2025 के सीजन में हेजलवुड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर थे. उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.54 की औसत से 22 विकेट अपने खाते में डाले थे, जिसमें बेस्ट 4/33 का रहा था. उनकी इकॉनमी 8.77 की थी. 

हेजलवुड का आईपीएल करियर 

बात करें हेजलवुड के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 39 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 39 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 20.98 की औसत से 57 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें बेस्ट 4/25 का रहा. वहीं इकॉनमी 8.27 की रही. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!