राजनीति

West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल समेत आगामी पांच राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने रविवार को कर दिया है. बंगाल में 8 फेज के बजाए 2 फेज में चुनाव होंगे. पहले फेज का नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी किया जाएगा. इसके लिए 6 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 9 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जाने की अनुमति होगी. पहले फेज के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

वहीं दूसरे फेज के लिए 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 9  अप्रैल तक नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा. दूसरे फेज के लिए नामांकन वापसी 13 अप्रैल तक की जा सकती है. इसके अलावा 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी. वहीं 4 मई 2026 को चुनावी मतगणना होगी, इसके साथ ही 6 मई 2026 को राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे. राज्य में 294 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा. चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही अब राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि राजनीतिक हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. 

चुनाव आयुक्त ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कहा है? 

इसके अलावा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करेगा. सभी राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयुक्त ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र की नींव पारदर्शी मतदाता सूची होती है. इसी उद्देश्य से संविधान के आर्टिकल 326 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है. इससे पात्र मतदाता के वोटिंग अधिकार को सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि मैं इस कार्य के सुचारू संचानल और पूर्णता को सुनिश्चित करने के लिए बूथ लेवल पर अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों समेत इस कार्य में शामिल सभी को बधाई देता हूं.

कैसा रहा था साल 2021 का चुनाव परिणाम? 

इससे पहले साल 2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर टीएमसी सबसे पार्टी बनी थी, और राज्य में सत्ता हासिल की थी. उस चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटें जीतीं और ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं. इसके अलावा बीजेपी ने 77 सीटों पर परचम फहराते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी का तमगा हासिल किया था. उस समय बीजेपी को पूरे राज्य का 38 प्रतिशत मत मिला था. वहीं टीएमसी का मत प्रतिशत 48 रहा था. ऐसे में इस बार बीजेपी और टीएमसी के बीच राज्य में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: Election Dates 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!