AZAMGARH News:राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध मौत


आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया ग्राम सभा में राष्ट्रीय पक्षी मोर की अज्ञात कारणों से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मिश्रौलिया में शशिभूषण तिवारी के खेत में मोर मृत अवस्था में पाया गया।घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर को कब्जे में लेकर जांच के लिए अहिरौला पशु अस्पताल भेज दिया। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोर के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं।
हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः सांप द्वारा मोर के गर्दन में लिपटकर उसे मार दिया गया होगा। फिलहाल वन विभाग की टीम मोर को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल ले गई है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
रिपोर्ट: महेन्द्र पाठक, फुलवरिया



