देश

हैदराबाद में दिल दहलाने वाली घटना! दूसरी मंजिल से बीटेक छात्र ने कूदकर किया सुसाइड

हैदराबाद के सिकंदराबाद ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक B.Tech के एक युवा छात्र नित्यतेज ने मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. यह घटना उस समय हुई जब स्टेशन पर सामान्य आवाजाही चल रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अचानक दूसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ा और नीचे कूद गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.

ऊंचाई से गिरने के कारण आई गंभीर चोटें, तोड़ा दम
ऊंचाई से गिरने के कारण नित्यतेज के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचित किया. एम्बुलेंस कर्मी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल गांधी अस्पताल ले गए. हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

गोपालपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नित्यतेज ने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर इस कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है. युवक किस कॉलेज में पढ़ता था और उसके परिवार की पृष्ठभूमि क्या है, इसकी भी जांच की जा रही है.

इससे पहले फरवरी में एक परिवार के तीन लोगों ने की थी आत्महत्या

इससे पहले 25 फरवरी को खबर आई थी कि हैदराबाद के एक परिवार ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली थी.  मृतकों की पहचान 55 साल के रामराज, उनकी 50 साल की पत्नी माधवी और 24 साल के बेटे शशांक के रूप में हुई थी. सुबह अचानक जब उनके घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ, और उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया. जहां तीनों शव बरामद हुए.

यह भी पढ़ें: बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, ‘नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!