देश

‘अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था’, अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान अमित शाह की भाषण ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमित शाह की तरफ से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने को लेकर पलटवार किया है. 

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, जानें क्या बोलीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने अमित शाह के भाषण पर कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं स्पीकर पर था. उन्हें उस विषय पर बोलना चाहिए था. वह अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं. स्पीकर उन्हें रोकते भी नहीं हैं. आज उन्होंने सदन में अपशब्द इस्तेमाल किया है.

क्या कहा है गृहमंत्री अमित शाह ने?

अमित शाह ने भाषण के दौरान संसद में राहुल गांधी का संसदीय रिकॉर्ड की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 17वीं लोकसभा में राहुल गांधी की उपस्थिति 51 प्रतिशत थी. 16वीं लोकसभा में 52 प्रतिशत और 15वीं लोकसभा में 43 प्रतिशत थी. 16वीं लोकसभा में ना राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लिया और ना बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया. उन्होंने जैसे ही ये आंकड़े गिनाए तो कांग्रेस सांसद हंगामा करने लगे. 

बजट सत्रों में अकसर विदेश चले जाते हैं राहुल- शाह

अमित शाह ने गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बजट सत्रों में अकसर विदेश चले जाते हैं. अब जो आदमी जर्मनी, इंग्लैंड या सिंगापुर में है. वो यहां कैसे बोलेगा. यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कोई प्रावधान नहीं है.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि सदन में नियमों से बोलना पड़ता है. सदन में स्पीकर के माध्यम से ही चलना पड़ता है. नियम सबके लिए बराबर है. अगर हम यहां अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने आए हैं तो माओवादी पर नहीं बोलेंगे.

अमित शाह राहुल से बोले- आप अपने कंडक्ट पर भी तो बात करो- शाह

उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि आप स्पीकर के खिलाफ आरोप लगाए हैं, कभी अपने कंडक्ट पर भी तो बात करो. प्रधानमंत्री बैठे हैं, दौड़कर आकर गले लग जाना, ऐसा कभी नहीं हुआ. कभी फ्लाइंग किस करोगे, आंख मटकाओगे, ऐसा कभी नहीं हुआ. स्पीकर के कंडक्ट पर सवाल उठा रहे हो. ये किस तरह से कंडक्ट की बात करते हैं. अमित शाह के बयान पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. अमित शाह ने कहा कि ऐसा कोई शब्द हो जो असंसदीय हो तो उसे कार्यवाही से हटा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘ऐसे कैसे चलेगा गठबंधन?’, INDIA ब्लॉक की मीटिंग में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को ही सुना दिया…

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!