Azamgarh news :ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपी 2 मोबाइल 5000 रूपये तथा चार पहिया के साथ गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत अली असद कॉलोनी निवासी अब्दुल्ला पुत्र मंसुर अहमद द्वारा विपक्षियों मो0 हारिस पुत्र एजाज अहमद, नाज खान पुत्री एजाज अहमद, मो0 नदीम पुत्र अज्ञात, मो0 फाजिल पुत्र अज्ञात, अशरफ पुत्र अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध शिकायत किया गया कि उपरोक्त अरोपियों ने क्यूटेक्स नामक गेमिंग/ट्रेडिंग एप के माध्यम से पैसा डबल कराने का झांसा देकर आवेदक के मोबाइल नम्बर को सोशल मीडिया ग्रुपों मे जोड़ कर लिंक के माध्यम से आवेदक व उसके परीजनों के करीब 1.5 करोड़ रूपयों की साइबर धोखाधड़ी की गयी जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0- 11/26 धारा 318 (4), 319 (2), 111 (4) BNS व 66 D IT ACT पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 09.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना देवेन्द्र प्रताप सिंह मय साइबर थाना टीम द्वारा उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तों 1- मो० हारिस पुत्र एजाज अहमद ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष, व 2- अबू फाजिल पुत्र मो0 खालिद ग्राम साहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को सेमरहा से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से 02 मोबाइल फोन, 5000 रूपये नगद, 01 पैन कार्ड, 01 चार पहिया वाहन बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



