आजमगढ़

Azamgarh news :15 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास 66500-66500 रुपए का जुर्माना की सजा दिलाने वाले सात पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
हत्या के दो अलग-अलग अभियोगों में 15 आरोपियों को आजीवन कारावास व प्रत्येक से ₹66,500/- के अर्थदण्ड की सजा दिलाने वाले 07 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
आज दिनांक 09 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत –
थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0–87/2002, धारा 147/148/149/302/120बी भादवि में अभियुक्तगण (1) अफजाल पुत्र अब्दुल खालिक (2) अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मन्नान (3) दिलशाद पुत्र इरशाद अहमद (4) वसीम अहमद पुत्र मो0 नजीर (6) हुसैन अहमद पुत्र इद्रीश निवासीगण हैदराबाद, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ (7) मु0 अय्यूब फैजी पुत्र हाजी मु0 सुलेमान (8) फहीम अख्तर पुत्र हाजी मु0 सुलेमान (9) असरार अहमद पुत्र इरशाद अहमद (10) मो0 याकूब पुत्र हाजी मु0 सुलेमान निवासीगण ग्राम दुलहनपारा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ (11) अली जहीर पुत्र अहमद अली (12) इरशाद अहद पुत्र नेसार अहमद निवासीगण ग्राम पुरा सोफी थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं प्रत्येक से ₹66,500/- के अर्थदण्ड से दण्डित कराए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 04 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0–706/2014, धारा 302 बी भादवि व 3(2)5 Sc/ST Act में अभियुक्तगण (1) रोहित उर्फ कमलेश कुमार पुत्र रामू राम निवासी ग्राम विनेकी थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ (2) सरजू राम पुत्र श्यामधारी (3) डम्पी सिंह उर्फ तेज प्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासीगण रोवा थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं (1) व (2) से ₹25,000/- के अर्थदण्ड से एवं (3) को ₹50,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित कराए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 03 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण—
1. मुख्य आरक्षी गजानन सरोज — मॉनिटरिंग सेल, जनपद आजमगढ़
2. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार यादव — मॉनिटरिंग सेल, जनपद आजमगढ़
3. आरक्षी ओम प्रकाश यादव — मॉनिटरिंग सेल, जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी इमरान अंसारी — कोर्ट मोहर्रिर, जनपद आजमगढ़
5. आरक्षी कुलदीप पटेल — कोर्ट मोहर्रिर, जनपद आजमगढ़
6. आरक्षी श्री प्रकाश यादव- कोर्ट पैरोकार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
7. आरक्षी तरुण पाण्डेय – कोर्ट पैरोकार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
उक्त सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरन पाल सिंह की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!