दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला

मिडल ईस्ट में खराब हालातों के कारण कई टीम अब भी भारत में ठहरने को मजबूर हैं. विशेष रूप से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम घर नहीं लौट पाई हैं. इसी बीच दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर बरस पड़े हैं. उन्होंने आईसीसी पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं कि इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप से बाद में बाहर हुआ, लेकिन उसकी टीम वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से पहले घर लौट चुकी है.
वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी मैच 1 मार्च को खेला था, जहां सुपर-8 मैच में भारत के खिलाफ हार के बाद वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. वहीं दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च और इंग्लैंड की टीम 5 मार्च को वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था. शनिवार को आईसीसी ने तीनों टीमों के लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की थी. इंग्लैंड की टीम मुंबई से सीधी लंदन के लिए रवाना हो गई है. वहीं बाकी दो टीम 8 मार्च को अपने-अपने देश के लिए रवाना होंगी. चार्टर फ्लाइट पहले जोहानिसबर्ग जाएगी और फिर एंटीगुआ पहुंचेगी.
माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देकर कहा, “इंग्लैंड गुरुवार को नॉकआउट हुई और आज उसके लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था हो गई. वेस्टइंडीज पिछले रविवार ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी, लेकिन अब भी कोलकाता में फंसी हुई है. दक्षिण अफ्रीका के साथ भी यही स्थिति है. यहां पावर का गलत इस्तेमाल हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में सब टीमों के साथ एक जैसा बर्ताव होना चाहिए.”
So England got knocked out on Thurs get a charter home today .. West Indies go out last Sunday and are still in Kolkata .. SA in the same position .. That’s where the power is all wrong .. All teams in this situation should be treated the same .. just because you are more…
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 7, 2026
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने मदद की गुहार लगाते हुए यह तक कह दिया था कि वो बस घर लौटना चाहते हैं. 7 दिन भारत में फंसे रहने के बाद आखिरकार वेस्टइंडीज की टीम घर लौटने वाली है.
यह भी पढ़ें:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को ‘चोकर्स’ कहकर धमकाया, बोले- अगर भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीते तो…



