10 छक्के और 10 चौके, बाउंड्री से ही ‘शतक’ पूरा; दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 31वें लीग मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 68 गेंदों में 10 छक्के और 10 चौकों की मदद से 135* रन स्कोर किए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही शतक पूरा किया. इसके साथ अभिषेक ने 5 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. इसमें एक विराट कोहली का रिकॉर्ड भी शामिल है.
बाउंड्री से अभिषेक शर्मा का शतक
अभिषेक ने 10 छक्के लगाए, जिससे 60 रन बनाए. बाकी 10 चौके लगाए, जिससे 40 रन बने. इस तरह 60 और 40 मिलाकर सिर्फ बाउंड्री से ही अभिषेक के 100 रन हो गए.
शतक के साथ अभिषेक शर्मा ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
सबसे बड़ा निजी आईपीएल स्कोर (अभिषेक तीसरे नंबर पर)
175* क्रिस गेल, आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु 2013
158* ब्रैंडन मैकुलम, केकेआर बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 2008
141 अभिषेक शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद 2025
140* क्विंटन डिकॉक, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम केकेआर, नवी मुंबई 2022
135* अभिषेक शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद 2026
टी20 क्रिकेट में एक पारी में ज्यादा बार 130 से अधिक रन बनाना
अभिषेक शर्मा- 4 बार
आरोन फिंच और क्रिस गेल- 3 बार
टी20 की एक पारी में ज्यादा बार 10 से अधिक छक्के लगाना
क्रिस गेल- 18 बार
अभिषेक शर्मा- 5 बार
एविन लुईस और श्रेयस अय्यर- 4 बार
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 10 छक्के
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. गेल ने 4 बार यह कमाल किया है. अभिषेक ने दूसरी बार यह कमाल किया, जिसके साथ वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं.
कम पारी में विराट कोहली के टी20 शतकों की बराबरी
यह अभिषेक का टी20 में 9वां शतक रहा. विराट कोहली ने भी अब तक अपने टी20 करियर में 9 शतक लगाए हैं, लेकिन दोनों की पारियों में बहुत बड़ा फर्क नजर आता है. अभिषेक ने सिर्फ 184 पारियों में 9 शतक पूरे किए, जबकि कोहली ने 403 पारियों में 9 टी20 शतक लगाए हैं. दोनों के बीच कुल 219 पारियों का फर्क है. इस तरह अभिषेक ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा.
यह भी पढ़ें: MS Dhoni की वापसी पर लगी मुहर, CSK ने खुद दिया अपडेट; MI के खिलाफ माही का पहला मैच



