खेल

श्रीलंका के खिलाफ जीतकर भी पाकिस्तान हुआ सेमीफाइनल से बाहर, अब टीम इंडिया का क्या होगा?

Pakistan Got Eliminated From The Semifinal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर होने वाली श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया है. बीती रात यानी 28 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) के शतक और फखर जमान के (84 रन) के अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ, फरहान और फखर के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली.

दासुन शनाका और पवन रत्नायके ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी कीमत में श्रीलंका को 147 रनों के अंदर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और 6 रन से मुकाबला हार गई. इसमें कप्तान दासुन श्नाका ने नाबाद 76 रन और पवन रत्नायके ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं. इस मुकाबले में जैसे ही श्रीलंकाई टीम ने 147 का आंकड़ा पार किया पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौर से बाहर हो गया. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. इस तरह से सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें हैं.

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो किसी भी हाल में वेस्टइंडीज को आज यानी 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले में हराना होगा. अगर टीम इंडिया यहां से बचे अपने सभी मैच जीतेगी तब ही वर्ल्ड चैंपियन की खिताब बरकरार रख पाएगी. बता दें कि भारतीय टीम ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!