देश

पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई के एक मामले में आज शुक्रवार (27 फरवरी) को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं मिला. इसे लेकर कांग्रेस अब बीजेपी को घेर रही है.

बीजेपी को बताया इच्छाधारी नाग
कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए उसे सांप बता डाला. पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि यह रूप बदलने वाला इच्छाधारी नाग है. यह अपने एक ही लक्ष्य के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है जैसे कांग्रेस को हराना- कांग्रेस मुक्त भारत.

पवन खेड़ा ने कहा कि इन्होंने (बीजेपी) ने 12 वर्षों तक टीएमसी के खिलाफ जहर उगला और अब? पीएम नरेंद्र मोदी खुद इनकी प्रशंसा कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये सम्मान के कारण नहीं, बल्कि कांग्रेस पर एक घटिया प्रहार करने के लिए है क्योंकि चुनाव आ रहे हैं. इसलिए कहानी पहले से ही तय है. कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अब मामले अचानक तेज हो जाएंगे.

गुजरात और पंजाब चुनाव को लेकर क्या बोले खेड़ा
पी. चिदंबरम का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि तमिलनाडु में चुनाव होने के कारण पहले ही उन्हें सुर्खियों में काफी घसीटा जा चुका है. इस बीच गुजरात और पंजाब चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और अन्य उनके जैसे सुविधाजनक सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही चुपचाप गायब हो जाएगी. उन्होंने इसे बीजेपी की रणनीति बताया. पवन खेड़ा ने कहा कि प्रतिशोध को शासन का हथियार बनाना और एजेंसियों को चुनाव प्रचार के औजार के रूप में इस्तेमाल करना, यही इनकी रणनीति है.

ये भी पढ़ें

कपड़े बेचने वाले से की लव मैरिज, डिप्टी तहसीलदार बहन के भाइयों ने जीजा को पत्थर से कुचलकर मार डाला

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!