राज्य

बिहार: शराबबंदी की समीक्षा कराएगी सरकार? नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने किया साफ

शराबबंदी की समीक्षा को लेकर हो रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी और आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह पर भी निशाना साधा.

विधानसभा में शराब की डिलीवरी कराने वाले सुनील सिंह के बयान पर जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हमने तो कहा था कि लाइए… अगर आप डिलीवरी करा सकते हैं तो कराइए… जेल जाइएगा. ये सब संभव नहीं है. कथनी और करनी में अंतर है. कौन सा ऐसा कानून है जिसको लोगों ने नहीं तोड़ा है? क्या आर्म्स एक्ट नहीं टूटा? क्या दहेज प्रथा कानून नहीं टूटा?”

सरकार अभी नहीं कर रही विचार: अशोक चौधरी

पत्रकारों ने कहा कि आपके गठबंधन के लोग सवाल उठा रहे हैं. इस पर कहा, “ठीक है वे चाहते हैं कि समीक्षा हो, लेकिन सरकार अभी कोई विचार नहीं कर रही है. शराबबंदी थी तब भी नकली शराब पकड़ी जाती थी. जो लोग जल्दी पैसा बनाने चाहते हैं, तो वैसे लोगों की कमी नहीं है. लेकिन 100 में पांच आदमी करता है तो पकड़ाता है, जेल जाता है.”

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की ओर से दिए गए बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, “किंग महेंद्र क्या शराब बनाते थे? किंग महेंद्र जेडीयू के सांसद थे. वो बड़े उद्योगपति थे. अगर उन्होंने पार्टी को चंदा दिया तो ये कौन सी बड़ी बात हो गई? आप (आरजेडी) तो शराब कंपनी चलाता है, जो लोग शराब में हैं उनसे आपने पैसा लिया.” बता दें कि सुनील सिंह ने यह कहा है कि किंग महेंद्र से जेडीयू ने पांच सालों तक इलेक्ट्रोल बॉन्ड लिया. उन्होंने और भी बहुत आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- शराब नीति मामले में आरोपियों के बरी होने पर तेजस्वी यादव ने कर दी बड़ी मांग, ‘हम चाहेंगे दिल्ली में…’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!