राज्य

Delhi News: नौकरानी ने रची फर्जी ED रेड की साजिश, पुलिस ने नकली ID के साथ किया गिरफ्तार

साउथ-ईस्ट दिल्ली में बुधवार (25 फरवरी) को एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां एक घरेलू मेड ने अपने ही मालिक के घर पर फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की साजिश रची. इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

करीबी के साथ मिलकर की वारदात

पुलिस के अनुसार, नौकरानी ने इस वारदात की योजना काफी सोच-समझकर बनाई थी. उसने अपने एक करीबी साथी के साथ मिलकर नकली रेड को अंजाम देने की प्लानिंग की. बताया जा रहा है कि नौकरानी ने अपने मालिक के घर से जुड़ी हर जरूरू जानकारी अपने साथी को पहले ही दे दी थी. इसमें घर में रहने वाले लोगों की संख्या, उनके दैनिक कार्यक्रम और घर की अंदरूनी व्यवस्था तक की जानकारी शामिल थी. इस जानकारी के आधार पर उसका साथी खुद को ED अधिकारी बताकर घर में दाखिल होने और विश्वास जीतने की कोशिश कर सकता था.

आरोपियों से महंगी घड़ियां, पिस्टल और ज्वेलरी बरामद

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिना देर किए जांच शुरू कर दी. तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ के जरिए आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात महंगी घड़ियां, एक डिप्टी कमांडेंट की यूनिफॉर्म, एक नकली पहचान पत्र, एक पिस्टल और कुछ ज्वेलरी समेत अन्य सामान बरामद किया है. बरामद वस्तुओं से साफ है कि आरोपियों ने योजना के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी.

वहीं इस पूरे मामले पर फिलहाल दिल्ली पुलिस हर एक पहलू हर एक एंगल की बहुत गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था?

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!