Azamgarh news :एसटी के साथ मारपीट व आगजनी करने का आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवा थाना अंतर्गत कोदोपुर ऊंचहुआ निवासी श्री कलिंदर पुत्र जगरदेव द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.03.2025 की रात्रि में वह अपने परिवार सहित घर पर सो रहे थे। उसी दौरान ग्राम कोदोपुर निवासी— 01. रामाश्रय यादव पुत्र सुन्नर 02. विपिन उर्फ साजू पुत्र उदयभान 03. विनोद पुत्र सत्यनारायण 04. संजीव पुत्र रामाश्रय 05. अनिरुद्ध पुत्र रामाश्रय द्वारा पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनके घर आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तत्पश्चात वादी की झोपड़ी (मड़ई) में आग लगा दी, जिससे झोपड़ी व उसमें रखा समस्त घरेलू सामान जल गया। अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया। उक्त प्रकरण में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 55/2025, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 326(छ) बी0एन0एस0 व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5क) एससी/एसटी एक्ट का
अभियोग बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
आज दिनांक 25.02.2026 को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामाश्रय यादव पुत्र सुन्नर यादव, उम्र लगभग 56 वर्ष, निवासी ग्राम कोदोपुर उचहुआ थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को उचहुआ बाजार के पास से समय लगभग 07:55 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



