राज्य

Gurugram News: गुरुग्राम में रेड लाइट पर खड़ी बाइक को इनोवा ने मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

नजर हटी दुर्घटना घटी ऐसा ही एक वाक्या साइबर सिटी गुरुग्राम में आया है. जहां ग्वाल पहाड़ी चौक पर रेड लाइट हुई थी. इसी दौरान एक बाइक जिस पर दो व्यक्ति सवार रेड लाइट पर रुके हुए थे और उनके आगे एक गाड़ी थी, जिसमें बैक dashcam लगा हुआ था. तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक इनोवा गाड़ी चालकमोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी. माना जा रहा है कि गाड़ी के चालक का ध्यान कहीं ओर था. इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरीके से घायल हो गया. मोटरसाइकिल के भी पर खर्च उड़ गए हैं. वहीं आगे खड़ी dashcam वाली गाड़ी में भी काफी नुकसान हुआ है. अगर आगे खड़ी गाड़ी में बैक dashcam ना होता तो इस एक्सीडेंट का वीडियो कभी सामने नहीं आता. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!