राज्य

Malegaon News: मालेगांव महापालिका ऑफिस में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, 7 लोगों पर केस दर्ज

मालेगांव में महापालिका के ऑफिस में कर्मचारियों द्वारा नमाज अदा करने को लेकर विवाद सामने आया. इस मामले ने अब तूल पकड़ ली है. मामले को गरमाता देख पुलिस ने सख्त एक्शन ले लिया है. आरोप है कि नुकमान सलीम सहित करीब 7 लोगों ने उक्त स्थान पर नमाज पढ़ी, जिस पर आपत्ति जताई गई.

मालेगांव पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट और उनके कार्य में बाधा डालने के आरोपों की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

नमाज के दौरान हंगामे के मामले में केस दर्ज

मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग कार्यालय में घुसकर हंगामा करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला सामने आया है. इस संबंध में महेंद्र रघुनाथ सावंत (उम्र 43 वर्ष), वायरमैन, निवासी कृषीनगर, कल्पतरु पार्क, मालेगांव ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के अनुसार, सावंत पिछले करीब 9 वर्षों से मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग में वायरमैन के पद पर कार्यरत हैं. 23 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे वे अपने सहकर्मियों संदीप कालुंखे, पवन केदारे (वायरमैन), मोहन देवरे (शिपाई) और संतोष महाले (पानी आपूर्ति विभाग) के साथ कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद थे.

विद्युत विभाग में वायरमैन ने क्या बताया?

नगर निगम के विद्युत विभाग में वायरमैन ने बताया कि इसी दौरान लुकमान और सलीम एक्का नामक व्यक्ति अपने 4–5 साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचे. लुकमान ने स्ट्रीट लाइटों का हिसाब और रजिस्टर दिखाने की मांग की. 

इस पर सावंत ने बताया कि संबंधित लाइटें विद्युत निरीक्षक द्वारा आवश्यकतानुसार वार्ड में लगाने के लिए ले जाई गई हैं और इसकी जानकारी वही दे सकते हैं. इसके बाद वे लोग वहां से चले गए.

दोबारा ऑफिस पहुंचा आरोपी लुकमान

शिकायत के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे लुकमान अपने साथियों के साथ दोबारा कार्यालय पहुंचा और कहा कि नमाज का समय हो गया है तथा वे कार्यालय के अंदर ही नमाज अदा करेंगे और स्ट्रीट लाइट भी साथ ले जाएंगे. आरोप है कि उन्होंने विद्युत अधीक्षक के केबिन में रखी कुर्सियां फेंक दीं. एक कुर्सी सावंत के पैर में लगी.

कर्मचारियों द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद आरोपियों ने उनकी बात नहीं सुनी. शिकायत में कहा गया है कि एक व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए धमकी दी और धक्का-मुक्की कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की.

विद्युत विभाग में वायरमैन ने दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी नगर निगम आयुक्त को देने के बाद सावंत ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में कानूनी शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उन्हें चिकित्सकीय जांच की आवश्यकता नहीं है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!