Azamgarh news :50 हजार रूपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 हैदर अली मंसूरी मय हमराह चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की तलाश एवं वांछित अभियुक्त/वारण्टी की तलाश में ऊंची गोदाम में मौजूद थे, कि थाने कि द्वितीय मोबाईल से उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह आ गये कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि शातिर पशु तस्कर मोटर साइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे है, जिनके पास अवैध हथियार भी है। इस सुचना पर मौजूद समस्त पुलिस बल छैला इनार तिराहे पर पहुंच कर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चेकिंग करने लगे कि 01 मोटरसाइकिल से 03 व्यक्ति सोनवारा की तरफ से आते दिखाई दिये। मोटरसाइकिल सवार अपराधी करीब पहुंचे ही थे कि पुलिस बल को देखकर अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर तेजी से बड़ैला ताल जाने वाले मार्ग की ओर भागने का प्रयास किये परन्तु असंतुलित होकर गिर गये और खुद को पुलिस बल से घिरता देखकर पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने की पर्याप्त चेतावनी के पश्चात आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमे 01 बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी तथा 02 बदमाश अंधेरे मे सरसो की फसल का फायदा उठाकर भाग गये । घायल बदमाश की पहचान नसीम पुत्र दिलशेर निवासी ग्राम कोटीला थाना रानी की सराय उम्र करीब 40 वर्ष के रुप मे हुई, जिसे आज दिनांक 25.02.2026 को समय करीब 02.30 बजे हिरासत में लेकर उपचार हेतु CHC रानी की सराय भेजा गया है । मौके से 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा मिस कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुआ । मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में ई-चालान के माध्यम से सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1- मु0अ0सं0- 44/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस व 2- मु0अ0सं0- 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
घायल अपराधी नसीम उर्फ लम्बू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आजमगढ व आस पास के जिलो में चोरी व पशुतस्करी तस्करी जैसी कई घटनाएं कारित कर चुका है । आज पुनः इस रास्ते पर चोरी व पशु तस्करी के इरादे से घूम रहे थे कि पुलिस बल को देखकर घबरा गया और फायर कर भागने की फिराक में था ।



