राज्य

Greater Noida: लुक्सर हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े हत्या करने वाले दो आरोपियों के साथ ईको टेक वन थाना पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के सचिन व लक्सर गांव के विपिन उर्फ कल्ला के रूप में हुई है. 

दरअसल ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. गुरुवार रात्रि में ईकोटेक वन पुलिस द्वारा इमलिया कट पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी. तभी एक कार में दो संदिग्ध दिखे. पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गाड़ी को और दौड़ा दिया. 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

बदमाशों को भागते देख पुलिस ने उनका पीछा करते हुए घेराबंदी शुरू की. जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिससे वह लोग घबरा गए और गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगे. जिसके बाद दोनों तरफ़ से हुई फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वो घायल होकर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. 

इन आरोपियों की पहचान सचिन और विपिन के रूप में हुई. यह दोनों आरोपी लुक्सर गांव में हुई नितिन की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नितिन की घर के बाहर बेरहमी से हत्या कर दी थी. यह हत्या में शामिल थे और सीसीटीवी फुटेज मे गोली चलाते हुए भी दिखाई दे रहे थे. 

दिन दहाड़े हत्या मामले में थी तलाश

आरोपियों ने नितिन की पत्नी के सामने ही उसको गोली मार कर और चाकू से गोद कर उसकी हत्या की थी. सभी आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए थे. इस मामले में नितिन की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चार टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी. 

इससे पहले सोमवार को पुलिस एक आरोपी जीते को भी मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर चुकी है. उसके अलावा दो अन्य आरोपियों को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था और अब दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस को इनके पास से दो अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस और एक गाड़ी बरामद हुई है. 

सीएम योगी के जापान दौरे में दिखी दिलचस्प तस्वीर, रास्ते में भारतीय मूल के बच्चों ने रोका और फिर…

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!