आजमगढ़

Azamgarh News: ब्लड बैंक प्रभारी को कक्ष में घुसकर दी गई धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मौर्य को उनके कक्ष में घुसकर कुछ लोगों द्वारा धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर चिकित्सालय परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मौर्य अपने कक्ष में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तीन व्यक्ति अचानक उनके कक्ष में घुस आए और किसी व्यक्ति से फोन पर बात कराने का दबाव बनाने लगे।
डॉ. मौर्य के अनुसार, जब उन्होंने संबंधित लोगों को कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा तो वे उलझने लगे और अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी देने लगे। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद स्टाफ भी सहम गया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे मामले की जांच में अहम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।
घटना के बाद डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने शहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!