दिल्ली में BJP सरकार का एक साल पूरा, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘दिल्लीवासियों के जीवन में…’

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शुक्रवार (20 फरवरी) को एक साल पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस बीच सीएम ने कहा है कि सभी दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना की.
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे हमें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सतत् शक्ति प्रदान करें.
सीएम रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर दी बधाई
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बधाई दी है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार (20 फरवरी) को मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया.
हमारी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे हमें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सतत् शक्ति प्रदान करें। सभी… pic.twitter.com/ttO9KqROs6
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 20, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे हमें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें. सभी दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना करती हूं.
रेखा गुप्ता सरकार ने किए कई वादे
रेखा गुप्ता सरकार ने 1 साल में कई कार्यों को अंजाम दिया. इस दौरान अटल कैंटीन, आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना शुरू की गईं. लेकिन अभी भी जनता को सरकार से कई वादों के पूरे होने की आस है. इसमें सरकार द्वारा बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाना, महिलाओं को 2500 रुपये महीने देने के वादे का इंतजार है.



