देश

‘AI बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन…’, ऋषि सुनक ने दिल्ली के ट्रैफिक पर कही ऐसी बात, ठहाकों से गूंजा हॉल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजिन हो रहा है. जिसमें गुरुवार (19 फरवरी) को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संबोधन दिया. उन्होने अपनी स्पीच में दिल्ली की ट्रैफिक समस्या को लेकर ऐसी बात कही कि वहां मौजूद लोग ठहाका लगाने लगे. सुनक ने कहा कि एआई कई काम कर सकती है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी (नई दिल्ली) के यातायात की समस्या का समाधान नहीं कर सकती.

क्या बोले ऋषि सुनक?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, ‘माफ़ कीजिए, हमें कुछ मिनट की देरी हो गई, यह पूरी तरह मेरी गलती है. जैसा कि हमने इस सप्ताह सुना है, एआई कई काम कर सकता है, लेकिन यह अभी तक दिल्ली के यातायात की समस्या को हल नहीं कर सकता. इसलिए, अभी बहुत काम करना बाकी है. सुनक की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या

ऋषि सुनक का यह बयान तब आया, जब भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान नई दिल्ली के कई रूट्स पर भारी ट्रैफिक जाम की खबरें सामने आई हैं. समिट के दौरान भारी जाम और रूट डायवर्जन के चलते हजारों यात्रियों को रोजाना आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई प्रमुख क्षेत्रों में वाहन रेंगते हुए नजर आए. कई लोगों ने शिकायत में कहा कि वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के चलते जाम की समस्या बढ़ी है.

सोशल मीडिया पर जाम को लेकर लोग कर रहे पोस्ट

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. दिल्ली पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी, हालांकि इसके बाद भी कई रूट्स पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है. खासकर सेंट्रल दिल्ली में वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली. सोशल मीडिया पर भी लोग जाम को लेकर पोस्ट कर रहे हैं. AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी जाम की स्थिति को लेकर निशाना साधा था. एक्स पर लिखा, ‘हम इस एआई समिट में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों को क्या दिखा रहे हैं? केंद्र सरकार को एआई शिखर सम्मेलन के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कुछ बेसिक जानकारी की जरूरत है जो AI से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!