राज्य

यूपी में शंकराचार्य बनाम सरकार! ममता बनर्जी की तारीफ कर योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ कूच की तैयारी

उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राज्य में योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के माध्यम से सबसे ज्यादा बीफ का व्यापार हो रहा है. उन्होंने 1 मार्च को सरकार को अंतिम अल्टीमेटम देने की घोषणा करते हुए लखनऊ कूच की तैयारी करने को भी कहा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की तुलना में बंगाल में गौ हत्या कम होती है.

इसी दौरान शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति एक महीने तक चुप रहता है और अब ऐसे बोलता है जैसे हिचकी आ रही हो, संभव है कि उस पर समाज या वोटर्स का दबाव हो.

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह से शांति हो जाएगी-आप किसी को मारते हैं और फिर उसके ऊपर फूल चढ़ाते हैं, यह कैसे हो सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ब्रजेश पाठक ने ऐसा करके अपनी भावना दिखाई है और यह बताया है कि गलत हुआ है. 

योग गुरु बाबा रामदेव की मिलजुल कर रहने की सलाह पर  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कालनेमी से मिलकर रहना चाहिए.

ब्रजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान

बता दें प्रयागराज के माघ मेला में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है. मामले को लेकर बयानबाजी तेज है और सियासी आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे.

यूपी चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी परिवार में बगावती सुर! विधायक भाई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास पर बड़ी संख्या में बटुकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया. इस दौरान बटुकों ने उन्हें फूल भेंट कर स्वागत किया और उनके समर्थन के लिए आभार जताया. एक बटुक ने कहा कि डिप्टी सीएम ने उनकी आवाज उठाई और सम्मान दिया. दूसरे बटुक ने कहा कि वे सनातन समाज के पक्ष में खड़े होने और उनके साथ हुए अन्याय के मुद्दे को उठाने के लिए उनका धन्यवाद करने आए हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!