राज्य

उपेंद्र कुशवाहा, प्रियंका चतुर्वेदी, किरण चौधरी फिर जा पाएंगे राज्यसभा? 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की 16 राज्यसभा सीटों पर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद कई राज्यसभा सांसदों के भविष्य पर प्रश्न खड़ा हो गया है. एनसीपी शरद गुट के नेता शरद पवार ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह अब राजनीति से संन्यास लेंगे. ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि उनकी जगह राज्यसभा कौन जाएगा. साथ ही बिहार में गठबंधन की आंतरिक राजनीति के चलते उपेंद्र कुशवाहा और महाराष्ट्र विधानसभा में ठाकरे की घटी सियासी शक्ति के बीच प्रियंका चतुर्वेदी के संसदीय भविष्य पर भी सबकी निगाहे हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित है, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी. उम्मीदवार 9 मार्च 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी.

मुसलमानों को 5 फीसदी आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आया ये अपडेट

छत्तीसगढ़ से 9 अप्रैल 2026 को कवि तेजपाल सिंह ‘तुलसी’ और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होगा. बिहार से इसी तिथि को अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और उपेंद्र कुशवाहा सेवानिवृत्त होंगे. हरियाणा से किरण चौधरी और राम चंदर जांगड़ा 9 अप्रैल 2026 को रिटायर होंगे. महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, भागवत कराड, फौजिया खान, शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदास अठावले और रजनी पाटिल का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है. वहीं हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी 9 अप्रैल 2026 को रिटायर होंगी.

राज्यसभा में किस पार्टी के कितने सांसद?

छत्तीसगढ़ में जो सीट खाली हो रही है उसमें 1-1 बीजेपी और कांग्रेस के पास है. वहीं बिहार में 2 राजद, 1 जदयू और 1 राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पास है. हरियाणा में हरियाणा की दोनों सीटों बीजेपी के पास हैं. उधर, महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी से 1, एनसीपी 1, कांग्रेस से 1, शरद गुट वाली एनसीपी से 1 और आरपीआई के पास 1 सीट है. इसके साथ ही हिमाचल में खाली हो रही सीट बीजेपी के पास है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!