देश

PM मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद, बैठक में किन बातों पर हुई चर्चा, जानें सब कुछ

भारत के 10वें ग्रैंड मुफ्ती और दक्षिण भारत के पहले शफी विद्वान इस्लामिस्ट स्कॉलर शेख अबू बकर अहमद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए दी है. साथ ही बैठक को लेकर भी जानकारी साझा की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है. 

ग्रैंड मुफ्ती शेख अबु बकर ने कहा कि नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई. हमने अलग-अलग सामाजिक, मानवीय, शैक्षिक और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की, साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण और जरूरी अंतरराष्ट्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है. 

पीएम मोदी के साथ हुई इस बैठक में केरल जमीयतुल उलेमा के सचिव शेख अब्दुल रहमान सकाफी और मरकज नॉलेज सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मुहम्मद अब्दुल हकीम अजहरी भी मौजूद रहे. 

शेख अबू बकर ने PM के साथ हुई बैठक में इन मुद्दों पर की चर्चा
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हाल ही में केरल यात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग तबकों की चिंताओं और अनुरोधों को लेकर भी पीएम मोदी से चर्चा की. इस दौरान मुझे रमजान के पवित्र महीने के लिए अपना संदेश देने का मौका मिला. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम मोदी ने बताया कि वे जमीयतुल उलेमा और जमिया मरकज के नेतृत्व में किए जा रहे शैक्षिक और सामाजिक कल्याण के कामों को काफी करीब से नजर रखते हैं. उन्होंने इन कोशिशों की तारीफ की है. साथ ही कहा है कि ऐसे काम जो दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाने में मदद करते हैं, सच में तारिफ के काबिल हैं. 

इसके अलावा पीएम मोदी से हुई चर्चा में समाज के सभी तबकों को शामिल करने वाले विकास की जरूरत, आर्थिक विकास के साथ-साथ हैप्पीनेस इंडकेस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे मुद्दे शामिल रहे. इनके अलावा पॉपुलेशन में संतुलन, इसके आधार पर संसाधनों का बंटवारा, और वक्फ-SIR से जुड़ी चिंताएं, ऐतिहासिक मस्जिदों और इस्लामी विरासत स्मारकों की सुरक्षा, मौलाना आजाद नेशनल फेलोशिप समेत माइनॉरिटी एजुकेशनल वेलफेयर स्कील को फिर से शुरू करना, बरेली की घटना में बेगुनाह लोगों के लिए इंसाफ जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!