राज्य

शहीद विदीप जाधव के परिवार को 1.40 करोड़ की मिली आर्थिक सहायता, मुंबई पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुंबई में इंसानियत और जिम्मेदारी की एक मिसाल देखने को मिली. मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने पुलिस मुख्यालय में शहीद कॉन्स्टेबल स्वर्गीय विदीप जाधव के परिवार से खास मुलाकात की. माहौल भावुक था, लेकिन भरोसे से भरा हुआ. देवेन भारती ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि मुंबई पुलिस अपने साथी के परिवार को कभी अकेला नहीं छोड़ेगी.

उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख कोई कम नहीं कर सकता, लेकिन मुश्किल वक्त में साथ खड़ा रहना हमारा फर्ज है. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस विभाग का आभार जताया.

1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

मुलाकात के दौरान वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद जाधव के परिवार को 1.40 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी गई. यह रकम परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने और बच्चों की पढ़ाई व अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दी गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभाग अपने शहीद साथियों के परिवारों की हरसंभव मदद करता है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत रह सकें और जीवन की राह पर आगे बढ़ सकें.

अजित पवार के साथ प्लेन में से सवार

यह दर्दनाक हादसा 28 जनवरी 2026 को हुआ था, जिसने पूरे प्रशासन और आम जनता को झकझोर कर रख दिया. उस दिन कॉन्स्टेबल विदीप जाधव एक विमान में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे.

उसी विमान में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी सवार थे. ड्यूटी के दौरान अचानक हुए इस भीषण हादसे में विदीप जाधव ने अपनी जान गंवा दी और कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए.

मुंबई पुलिस ने कहा कि कॉन्स्टेबल विदीप जाधव की बहादुरी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा. विभाग के मुताबिक, उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर पूरी पुलिस फोर्स को गर्व है. अधिकारियों ने दोहराया कि शहीद के परिवार के साथ हर हाल में खड़ा रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!